शादियों का सीजन जहां खुशियों का समय होता है, वहीं साइबर अपराधियों के लिए नए तरीकों से ठगी करने का मौका भी बन गया है। हाल ही में वेडिंग कार्ड फ्रॉड (Wedding Card Fraud) के जरिए बैंक खातों को खाली करने की घटनाएं बढ़ी हैं। व्हाट्सऐप या अन्य माध्यमों से अनजान शादी के निमंत्रण वाली फाइल्स को खोलने से पहले सावधान रहें, क्योंकि यह आपके बैंक खाते की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं।
इस फ्रॉड में अपराधी एक पीडीएफ (PDF) या इमेज फाइल के रूप में शादी का निमंत्रण भेजते हैं। जब आप इसे डाउनलोड करते हैं, तो आपके डिवाइस में एक मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है। यह सॉफ़्टवेयर आपकी निजी और बैंकिंग जानकारी, जैसे पासवर्ड और पिन, साइबर अपराधियों को भेज देता है।
सबसे खतरनाक पहलू यह है कि यह ठगी OTP के बिना भी हो सकती है। मैलवेयर आपके बैंक अकाउंट तक बैकग्राउंड में पहुंच कर ट्रांजेक्शन कर सकता है, और आपको इसकी भनक तक नहीं लगेगी।
साइबर सुरक्षा को लेकर टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने जनता को चेतावनी जारी की है।