Bangladesh: वायुसेना का जेट स्कूल-कॉलेज कैंपस में गिरा, कई लोगों की मौत की आशंका

इंटरनेट डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद की तरह ही अब बांग्लादेश की राजधानी ढाका में विमान हादसा हुआ है। यहां पर बांग्लादेश वायुसेना का एक ट्रेनिंग जेट एफ-7 बीजेआई उत्तरा इलाके के माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के कैंपस में जा गिरा।

बांग्लादेश वायुसेना ट्रेनिंग जेट के हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई है। खबरों के अनुसार, जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्कूल परिसर में भारी नुकसान हुआ। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। इस विमान हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में कई लोगों की मौत आशंका है। 

खबरों के अनुसार, बांग्लादेशी आर्मी की ओर से इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से विमान हादसे की पुष्टि की गई है। आईएसपीआर ने बताया कि वायुसेना विमान आज दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी दी गई कि बांग्लादेश वायु सेना का एक एफ -7 बीजेआई प्रशिक्षण विमान उत्तरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान ने डेढ़ मिनट में उड़ान भरी थी।  आपको बात दें कि गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। 

PC: thejbt
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें