Badaun: दो साल तक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा जेठ, फिर हुई ऐसी मांग कि...

इंटरनेट डेस्क। बदायूं से रिश्तों को शर्मसार करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसके बारे में जानकर एक बार  तो आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Badaun: दो साल तक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा जेठ, फिर हुई ऐसी मांग कि...

इंटरनेट डेस्क। बदायूं से रिश्तों को शर्मसार करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसके बारे में जानकर एक बार  तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां पर एक महिला ने अब अपने ही जेठ पर शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।

महिला ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी आरोपी के छोटे भाई सौरभ से हुई थी। विवाह के कुछ दिन बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने पर ससुराल वाले उसे मायके छोड़ आए। इसके बाद दो साल उससे किसी ने संपर्क नहीं किया।

इस दौरान पति ने दूसरा विवाह कर लिया। इसी दौरान जेठ मुकेश ने उसे अपने घर बुला लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर दो साल तक जेठ ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों इस दौरान पति-पत्नी की तरह साथ रहते थे। 

आरोपी और भाई ने की महिला के साथ मारपीट
महिला ने पुलिस को बताया कि जब भी वह शादी की बात करती तो  जेठ उसके साथ मारपीट करता था। हाल ही में फिर से  शादी का दबाव बनाने पर जेठ और उसके भाई ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस संबंध में पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस द्वारा जल्द ही मामले में अन्य खुलासा किया जा सकता है। 

PC: vukuzenzele