सीएम भजनलाल के दिल्ली दौरे को लेकर Avinash Gehlot ने दिया जूली को करारा जवाब, कहा- आप विपक्ष का धर्म निभाओ…

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा सीएम भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे के पर कसे तंज को लेकर लेकर अब भाजपा सरकार के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने पलटवार किया है।

सीएम भजनलाल के दिल्ली दौरे को लेकर Avinash Gehlot ने दिया जूली को करारा जवाब, कहा- आप विपक्ष का धर्म निभाओ…

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली द्वारा सीएम भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे के पर कसे तंज को लेकर लेकर अब भाजपा सरकार के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने पलटवार किया है। अविनाश गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि टीकाराम जूली, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय जब आप उसी मंत्रिमंडल में थे तब आपके मुख्यमंत्री हर सप्ताह दिल्ली क्यों जाते थे ये राजस्थान से छुपा हुआ नहीं है।

सत्ता और कुर्सी का खेल ऐसा चला कि प्रदेश की जनता को तो भूल ही गए,आज हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली राजस्थान प्रदेश के विकास को गति देने के लिए जाते है। प्रवासी दिवस, सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री,राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रण का कार्यक्रम भी रहता है। वर्तमान राज्य सरकार के लोक कल्याण के कार्यों को आप और आपकी कांग्रेस पार्टी पचा नहीं पा रही है इसलिए आप विपक्ष का धर्म निभाओ बजाय बिना ठोस आधार के आलोचना के।

लगता है कि भाजपा ने राजस्थान को केंद्र शासित प्रदेश बना लिया है: जूली

इससे पहले टीकाराम जूली ने एक्स क माध्यम से कहा था कि पूर्व की सरकारों के समय जब मुख्यमंत्री दिल्ली जाया करते थे तो केंद्र से राज्य के लिए योजनाएं, इंडस्ट्रीज, प्रोजेक्ट्स इत्यादि की सौगातें लाया करते थे। वर्तमान मुख्यमंत्री जी का एक पैर हमेशा दिल्ली में ही रहता है, लगता है कि भाजपा ने राजस्थान को केंद्र शासित प्रदेश बना लिया है, सारे फैसले चाहे राजनीतिक हों या प्रशासनिक, दिल्ली से ही होते हैं, मुख्यमंत्री जी को सिर्फ उनकी पालना करनी होती है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें