खेल डेस्क। रोहित शर्मा, विराट कोहली के बाद एक और दिग्गज क्रिकेटर ने अन्तरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले लिया है। अब ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अचानक ही टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। मिचेल स्टार्क ने 2026 टी20 विश्व कप से कुछ महीने पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया है।
खबरों के अनुसार, मिचेल स्टार्क ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अपने कॅरियर को बढ़ाने के लिए टी20 से संन्यास लेने का फैसला लिया है। जनवरी में 36 साल के होने जा रहे स्टार्क ने खासकर भारत दौरे, एशेज और 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए रखते हुए उन्होंने ये कदम उठाया।
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपने संन्यास को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने एक बयान के माध्यम से कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि आगमी भारतीय टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 के वनडे विश्व कप को देखते हुए, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए फे्रशनेस, फिटनेस और बेस्ट प्रदर्शन बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
स्टार्क ने 65 टी20 मैचों में हासिल किए हैं 79 विकेट
कंगारू टीम के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 65 टी20 मैचों में 79 विकेट हासिल किए हैं। उनको बेस्ट प्रदर्शन 4/20 रहा है। मिचेल स्टार्क की गितनी दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में होती है। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें