AUS vs SA:  22 साल के ब्रेविस ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, बना डाला है ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। डेवाल्ड ब्रेविस (नाबाद 125) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 53 रन से शिकस्त दी। मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 218 रन बनाए।

AUS vs SA:  22 साल के ब्रेविस ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, बना डाला है ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। डेवाल्ड ब्रेविस (नाबाद 125) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 53 रन से शिकस्त दी। मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में कंगारू टीम केवल 165 रन पर ही ढेर हो गई। डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी तूफानी शतकीय पारी से अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज करवा ली है।

वह अब दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। 22 साल के ब्रेविस ने 56 गेंदों पर 12 चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 125 रन की पारी खेली। ये ब्रेविस का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक है। 

ब्रेविस से कम गेंदों पर केवल डेविड मिलर ने ही दक्षिण अफ्रीका की ओर से टी20 शतक लगाया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 35 गेंदों पर तूफानी शतकीय पारी ख्ेाली थी। ब्रेविस अब दक्षिण अफ्रीका की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे वह क्विंटन डिकॉक, फाफ डुप्लेसिस और मिलर जैसे बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। 

ब्रेविस ने स्टब्स के साथ मिलकर की 126 रनों की साझेदारी 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में ब्रेविस ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका की ओर से स्टब्स और ब्रेविस के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं ठहर सका। ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल और बेन ड्वारशुइस दो-दो विकेट हासिल करने में सफल  रहे। जोश हेजलवुड और एडम जांपा को एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। 

PC: espncricinfo.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें