Atal Pension Yojana: प्रति माह 210 रुपए का प्रीमियम देने पर मिलेगी इतनी पेंशन

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से कई पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक अटल पेंशन योजना भी है। इसमें लाभार्थी हर महीने 1 से 5 हजार रुपए महीने की पेंशन 60 वर्ष के बाद हासिल कर सकता है। हालांकि इस योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्ति को हर महीने कुछ निवेश भी करना होता है।

योजना से जुडऩे के बाद अपनी उम्र के हिसाब से प्रीमिमय देना होता है।  अगर आप 18 वर्ष की आयु में इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको प्रति माह 210 रुपए का प्रीमियम देना होगा। इसी प्रकार से अलग-अलग उम्र के हिसाब से अलग-अलग प्रीमियम होता है।

योजना की विशेष बात ये है कि इससे केवल जिन लोगों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होती है वे ही जुड़ सकते हैं। सब कुछ सही रहने पर 60 वर्ष के लाभार्थी पांच हजार रुपए प्रति माह तक पेंशन हासिल कर सकेगा। ये राशि बुढ़ापे में आपका सहारा बनेगी।

PC:  indiaspend
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala