Assam: वायुसेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट समेत 5 जवानों की मौत

इंटरनेट डेस्क। असम में जोरहाट के रौरिया एयरबेस पर आज एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर आज सुबह लैंडिंग के दौरान एक सैन्य विमान क्रैश होने की खबर आई है।

Assam: वायुसेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट समेत 5 जवानों की मौत

इंटरनेट डेस्क। असम में जोरहाट के रौरिया एयरबेस पर आज एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर आज सुबह लैंडिंग के दौरान एक सैन्य विमान क्रैश हो गया। ये हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने का प्रयास कर रहा था। बताया रहा है कि हादसे के बाद सैन्य विमान में आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया।। इस हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है।  वहीं एक को-पायलट घायल हुआ है। 

खबरों के अनुसार, आज एएन-32 मालवाहक विमान क्रैश हुआ है। इसका उपयोग सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। हादसे की जानकारी मिलते ही आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को तुरंत मौके पहुंची। फिलहाल विमान के हादसे के कारणों का पता नहीं  हो सका है। भारतीय वायुसेना ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है।  

PC: bhaskar

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें