पाकिस्तान के पहले सीडीएफ बनते ही Asim Munir ने भारत को दी गीदड़भभकी, अब बोल दी है ये बात

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के प्रथम रक्षा प्रमुख (सीडीएफ) बनते ही फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत को गीदड़भभकी दी है। सीडीएफ बनने के बाद अपने पहले संबोधन में आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगला है।

पाकिस्तान के पहले सीडीएफ बनते ही Asim Munir ने भारत को दी गीदड़भभकी, अब बोल दी है ये बात

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के प्रथम रक्षा प्रमुख (सीडीएफ) बनते ही फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत को गीदड़भभकी दी है। सीडीएफ बनने के बाद अपने पहले संबोधन में आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। खबरों के अनुसार, मुनीर ने अब बोल दिया कि भारत को किसी भी तरह का भ्रम नहीं पालना चाहिए। भारत की भविष्य में किसी भी आक्रामक कार्रवाई का पाकिस्तान की ओर से और भी तगड़ा जवाब दिया जाएगा।

खबरों के अनुसार, पाकिस्तानी सीडीएफ मुनीर ने नवगठित रक्षा बल मुख्यालय की स्थापना को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य सेना, वायु सेना और नौसेना की एकीकृत प्रणाली के माध्यम से बहु-डोमेन संचालन को आगे बढ़ाना है।

मुनीर एक्टिव ने इस दौरान कहा कि नव-स्थापित रक्षा बल मुख्यालय के तत्वावधान में तीनों सेनाओं का एकीकरण समय की मांग है। आपको बता दें कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पहले भी कई भारत के खिलाफ जहर उगल चुके हैं।

PC: tv9hindi