खेल डेस्क। अगले महीने खेले जाने वाले एशिया कप के लिए ओमान टीम का भी ऐलान हो चुका है। इस टीम में कई भारतीय मूल के क्रिकेटरों को भी जगह मिली है। 17 खिलाडिय़ों की टीम की कप्तानी ओपनर जतिंदर सिंह करेंगे। ओमान की टीम एशिया कप में पहली बार हिस्सा लेगी।
इस टीम में कुल 4 नए चेहरे सुफियान यूसुफ, जिक्रिया इस्लाम, फैसल शाह और नदीम खान को जगह मिली है। ये क्रिकेटर अपने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण की कतार में हैं। ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह मूल रूप से पंजाब के लुधियाना से हैं। जतिंदर सिंह ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2015 में अपना टी20 डेब्यू किया था। वह टी20 में अब तक 64 मैचों में 1399 रन बना चुके हैं।
ओमान की टीम इस प्रकार है:
जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, हम्माद मिर्जा, जिक्रिया इस्लाम, फैसल शाह आमिर कलीम, सुफियान महमूद, आशीष ओडेड्रा, शकील अहमद, आर्यन बिष्ट, समय श्रीवास्तव, करण सोनावले, हसनैन अली शाह, मुहम्मद इमरान, सुफियान यूसुफ और नदीम खान।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें