खेल डेस्क। एशिया कप 2025 के अपने अन्तिम ग्रुप मैच में भारत ने ओमान को 21 रन से शिकस्त दी। मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 45 गेंदों में 56 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए। इस पारी के दौरान संजू सैमसन ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
उन्होंने टी-20 क्रिकेट में सिक्स लगाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय प्लेयर्स की लिस्ट में संजू चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में पहले स्थान पर रोहित शर्मा हैं। जिन्होंने 463 मैचों में 537 सिक्स लगाए हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 435 सिक्स लगाकर दूसरे और मोजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव 382 सिक्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं अब संजू सैमसन टी-20 क्रिकेट में 353 सिक्स लगाकर चौथे स्थान पर आ गए हैं। एमएस धोनी ने अपने टी20 कॅरियर में 350 छक्के लगाए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें