Asia Cup: आज ओमान के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं ये दो विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज अबू धाबी में एशिया कप के अपने आखिरी ग्रुप लीग मैच में ओमान से भिड़ेगी। इस मैच में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने करने का मौका होगा।

फिलहाल ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के इविन लुईस और इंग्लैंड के फिल साल्ट के नाम दर्ज हैं। अभिषेक शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज पचास छक्के लगाने के मामले में लुईस और साल्ट को पीछे छोड़ने का मौका होगा। अभिषेक शर्मा 18 पारियों में अब तक 46 छक्के लगा चुके हैं। वह ओमान के खिलाफ आज ये चार छक्के लगा देते हैं, तो सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

इविन लुईस के नाम 20 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड दर्ज है। अभिषेक ने केवल 305 गेंदों का सामना कर 46 छक्के लगाए हैं। फिल साल्ट ने 320 गेंदों में 50 छक्के लगाए थे। अगर अभिषेक आज 14 गेंदों के अंदर 4 छक्के लगाने में सफल होते हैं तो सबसे कम गेंदों में 50 छक्के पूरे करने का नया विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लेंगे।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें