Asia Cup: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रिजवान और कोहली का रिकॉर्ड, इस मामले में पहुंचे शीर्ष पर

खेल डेस्क। टी-20 एशिया कप में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का जलवा देखने का मिल रहा है।

Asia Cup: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रिजवान और कोहली का रिकॉर्ड, इस मामले में  पहुंचे शीर्ष पर

खेल डेस्क। टी-20 एशिया कप में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का जलवा देखने का मिल रहा है। शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ सुपर चार के मुकाबले में फिर से अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली है।  मैच में उन्होंने 31 गेंदों पर 61 रन बनाए।

इस पारी में उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवाया। वह अब टी-20 एशिया कप के एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्हाेंने इस मामले में मोहम्मद रिजवान और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

साल 2022 में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। इसी साल पूर्व भारतीय कप्तान  विराट कोहली ने 5 पारियों में 276 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान  साल 2022 में 5 पारियों में 196 रन बनाने में सफल रहे थे। वहीं अभिषेक शर्मा ने टी-20 में भारत की ओर से  छठी बार 25 या उससे कम गेंदाें में अर्धशतक लगाया। सूर्यकुमार यादव सर्वाधिक सात बार ऐसा कर चुके हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें