Asia Cup 2025: कुलदीप यादव ने तोड़ा पाकिस्तान के शादाब खान का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। कुलदीप यादव  (4 विकेट )  और  शिवम दुबे ( 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने एशिया कप 2025 के अपने पहले ही मैच में संयुक्त अरब अमीरात  को 93 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से शिकस्त दी।

Asia Cup 2025: कुलदीप यादव ने तोड़ा पाकिस्तान के शादाब खान का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। कुलदीप यादव  (4 विकेट )  और  शिवम दुबे ( 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने एशिया कप 2025 के अपने पहले ही मैच में संयुक्त अरब अमीरात  को 93 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से शिकस्त दी। मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर कुलदीप यादव ने एक पाक गेंदबाज का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। भारत ने यूएई की टीम को महज 57 रन पर समटे दिया।

कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में 7 रन देकर चार विकेट हासिल किए। शिवम दुबे ने 2 ओवर में चार रन देकर तीन विकेट लेने में सफल् रहे। कुलदीप ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक मामले में पाकिस्तान के शादाब खान को पीछे छोड़ दिया।

शादाब खान ने एशिया कप टी20 2022 में 8 रन देकर चार विकेट हासिल करने की उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई थी। अब भारतीय स्पिन गेंदबाज कुलदीप उनसे आगे निकल गए हैं। कुलदीप ने एक रन कम देते हुए चार विकेट हासिल किए। इस मामले में पहले स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने साल 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन देकर पांच विकेट चटकाए हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें