Ashok Gehlot ने अब किसानों को लेकर भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांग

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब गेहूं खरीद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स  के माध्यम से कहा कि गंगानगर और हनुमानगढ़ सहित प्रदेशभर में गेहूं खरीद को लेकर किसानों का आक्रोश सरकार की अदूरदर्शिता का नतीजा है।

Ashok Gehlot ने अब किसानों को लेकर भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांग

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब गेहूं खरीद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स  के माध्यम से कहा कि गंगानगर और हनुमानगढ़ सहित प्रदेशभर में गेहूं खरीद को लेकर किसानों का आक्रोश सरकार की अदूरदर्शिता का नतीजा है। हमेशा 30 जून तक होने वाली खरीद को इस बार पहले 31 मई और अब केवल 19 जून तक सीमित करने से हजारों पंजीकृत किसान अपनी बारी के इंतजार में सड़कों पर बैठे हैं।

बारदाने की किल्लत और सुस्त उठाव के बीच ऊपर से बेमौसम बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे खुले में पड़ा लाखों क्विंटल अनाज भीगकर बर्बाद होने और नमी के कारण रिजेक्ट होने की कगार पर है। खरीद की समय सीमा नजदीक आ रही है, ऐसे में अगर तुरंत तारीख नहीं बढ़ाई गई तो अन्नदाता को अपनी फसल औने-पौने दामों पर बिचौलियों को बेचनी पड़ेगी।

गहलोत ने कहा कि मेरी राज्य सरकार से मांग है कि खरीद की अंतिम तिथि को हर बार की तरह तुरंत बढ़ाकर 30 जून किया जाए, खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए और मंडियों से गेहूं का उठाव तेज कर किसानों को राहत दी जाए।

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें