Ashok Gehlot ने अब प्रदेशवासियों से कर दी है ये अपील, सरकार से भी बोल दी ये बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। यहां पर तापमान पचास डिग्री के करीब पहुंच गया है।

Ashok Gehlot ने अब प्रदेशवासियों से कर दी है ये अपील, सरकार से भी बोल दी ये बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। यहां पर तापमान पचास डिग्री के करीब पहुंच गया है। भीषण गर्मी को देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज प्रदेशवासियों से अपनी सेहत का ख्याल रखने और दोपहर में आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकले की अपील की है। 

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम आज कहा कि इस भीषण गर्मी में स्वयं का बचाव ही सबसे अच्छा उपचार है। पिछले चार दिन में केवल एसएमएस में ही हीटवेव के 1900 से अधिक मरीज आ गए हैं। बाकी जिलों में भी कमोबेश यही स्थिति है। मीडिया के मुताबिक अस्पताल में बेड तक कम पड़ रहे हैं।

समस्त प्रदेशवासियों से मेरी अपील है कि भीषण गर्मी के इस दौर में अपनी सेहत का ख्याल रखें तथा दोपहर में आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलें। जल पीते रहें तथा बेजुबान पशु पक्षियों का भी ध्यान रखें। राज्य सरकार को भी हर तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें