Ashirwad Scheme: बेटी की शादी के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। सरकारों की ओर से बेटियों के लिए भी कई प्रकार की कल्याणकारी योजनओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना पंजाब सरकार ने भी शुरू की है।

Ashirwad Scheme: बेटी की शादी के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। सरकारों की ओर से बेटियों के लिए भी कई प्रकार की कल्याणकारी योजनओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना पंजाब सरकार ने भी शुरू की है। इस योजना का नाम आशीर्वाद योजना है। इस योजना के तहत योग्य परिवारों को बेटी के विवाह के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इससे बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह किया जा सकता है।

खबरों के अनुसार, पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना का लाभ अन्य पिछड़ी जातियां और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों को दिया जाता है। विधवा महिलाओं की बेटियां भी इस दायरे में आती हैं।

योजना के तहत सरकार की ओर से अनुसूचित जाति की विधवा या तलाकशुदा महिला के पुनर्विवाह पर भी सहायता दी जाती है.। आशीर्वाद योजना के तहत बेटी की शादी के लिए कुल 51 हजार रुपए की मदद प्रदेश सरकार की ओर से दी जाती है। सरकार की ओर से बेटियों को ये सहायता कुछ शर्तों पर दी जाती है।

PC: jagran

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive