इंटरनेट डेस्क। पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे सर्वोच्च सम्मानों से सम्मानित भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हुआ। आज उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा। बॉलीवुड की ये दिग्गज सिंगर अपने पीछे करोड़ों रुपए की संपत्ति और होटल बिजनेस छोड़ गई हैं, जिन्हें परिवार के लोग संभालेंगे। खबरों के अनुसार, केवल 10 साल की उम्र से गायकी की शुरुआत करने वाली आशा भोसले की अनुमानित कुल संपत्ति 150 से 200 करोड़ रुपए के बीच है। उनकी कमाई का मुख्य माध्यम गायन कॅरियर, रॉयल्टी और दशकों से चले आ रहे हिट एल्बम रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वह 80 से 100 करोड़ रुपए की रियल एस्टेट संपत्तियां अपने पीछे छोड़कर गई हैं। उनके पोर्टफोलियो में मुंबई और पुणे में बेहद लग्जरी आवासीय संपत्तियां शामिल हैं। आशा भोसले ने ना केवल सुरों से जादू बिखेरा बल्कि कारोबार की दुनिया में भी अपनी बादशाहत साबित की।
विदेश में स्थापित किया बिजनेस
उन्होंने विश्वभर में Asha’s' (आशाज) नाम से एक अंतरराष्ट्रीय डाइनिंग ब्रांड शुरू किया है, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2002 में दुबई से की थी। आज इसके रेस्तरां दुबई के अलावा कुवैत, बहरीन, अबू धाबी के साथ-साथ ब्रिटेन के बर्मिंघम और मैनचेस्टर जैसे शहरों में संचालित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट और यूके में लगभग 14 आउटलेट संचालित हैं। क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसेले ने 12,000 से ज्यादा गाने गए हैं।
PC: bollywoodhungama.