इंटरनेट डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी को लेकर हलचल मची हुई है। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता बाजवा के बयान के बाद यहां पर आम आदमी पार्टी में खलबली मच गई है। उन्होंने आप के 30 से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में होने का दावा कर पार्टी में खलबली मचा दी है।
इसी बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल इस वक्त पंजाब सरकार के विधायकों के साथ राजधानी में बैठक कर रहे हैं। इस बैठक को लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि भगवंत मान को पंजाब के सीएम की कुर्सी से हटाया जा सकता है। उनके स्थान पर अरविंद केजरीवाल खुद सीएम बन सकते हैं। खबरों की मानें तो केजरीवाल पंजाब के विधायकों से उन्हें धन्यवाद कहने के लिए मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब के सभी विधायकों और मंत्रियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में खूब सहयोग किया था।
इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
खबरों की मानें तो अरविंद केजरीवाल अब पंजाब की राजनीति में अधिक प्रत्यक्ष भूमिका पर विचार कर सकते हैं। चर्चा यहां तक है कि लुधियाना की विधानसभा सीट फिलहाल खाली है। इस सीट पर अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ने कर विधानसभा पहुंच सकते हैं। ऐसा होने पर अरविंद केजरीवाल के लिए सीएम बनने की राह आसान हो जाएगी। अब आगामी समय ही बनाएगा कि पंजाब की राजनीति में आगे क्या होता है। दूसरी ओर अभी तक भाजपा ने दिल्ली में सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया है।
PC: livehindustan