Arjun Tendulkar: एशिया कप से पहले BCCI का अर्जुन को बुलावा, हो सकते है टीम का हिस्सा

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार इस साल इमर्जिंग एशिया कप (अंडर 23) होना है और बीसीसीआई इसके लिए युवा खिलाड़ियों की तलाश कर रही है।

Arjun Tendulkar: एशिया कप से पहले BCCI का अर्जुन को बुलावा, हो सकते है टीम का हिस्सा

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में डेब्यू कर चुके सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। अर्जुन टीम इंडिया में एंट्री के लिए जी जान से मेहनत कर रहे है और इसी के बीच टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने अर्जुन को इमर्जिंग एशिया कप से पहले एक खास कैंप के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो बीसीसीआई सलेक्शन कमेटी के अंतरिम चेयरमैन शिव सुंदर दास ने 20 ऑलराउंडर को चुना है। बताया जा रहा है की इन सभी खिलाड़ियों को उनकी क्षमता और प्रतिभा की वजह से शॉर्टलिस्ट किया गया है। खबरों की माने तो ये सभी 20 खिलाड़ी बैंगलोर के एनसीए में तीन हफ्ते के एक खास ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा होंगे।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार इस साल इमर्जिंग एशिया कप (अंडर 23) होना है और बीसीसीआई इसके लिए युवा खिलाड़ियों की तलाश कर रही है। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है की इस टीम के लिए अर्जुन का चयन हो सकता है। 

PC- aaj tak, crictoday.com,businesstoday.in