Arjun Rampal ने 53 साल की उम्र में की दूसरी शादी, अब उन्हें बनाया जीवनसाथी

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अर्जुन रामपाल ने 53 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से विवाह किया।

खबरों के अनुसार, गोवा में शुक्रवार को यह शादी रजिस्टर्ड कराई गई। अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की।  इस दौरान अभिनेता के करीबी दोस्त मौजूद थे। सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने जानकारी दी कि शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर्ड हुई। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दोनों ऑफिस पहुंचे थे। दोनों इस मौके पर कैजुअल कपड़ों में थे।

आपको बता दें कि अर्जुन और गैब्रिएला 2018 से एक-दूसरे के करीब है। पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद अर्जुन की गैब्रिएला ने नजदीकी बढ़ी थी। अर्जुन रामपाल की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। वह कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें