जम्मू कश्मीर में एक और हादसा, पर्यटक स्थल डल झील में शिकारा के ...

Another accident in Jammu and Kashmir a Shikara fell into a tourist spot in Dal Lake

जम्मू कश्मीर में एक और हादसा, पर्यटक स्थल डल झील में शिकारा के ...

इंटरनेट डेस्क। जम्मू कश्मीर से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है जहां मशहूर पर्यटन स्थल डल झील में एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार जब पर्यटकों से भरा एक शिकार अचानक से पलट गया तो कई लोग झील में जा गिरे। हादसे के होते ही लोगों के बीच की पुकार मच गई और आनन-फानन में इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई। खबर लिखे जाने तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है।

तेज हवाओं के कारण हुआ हादसा 

शिकारा के पलटने के पीछे का कारण फिलहाल तेज हवा को माना जा रहा है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि शिकारा पर जरूर से ज्यादा लोगों को बैठा लिया गया था जिसके कारण हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कोई भी बयान देने से बच रही है और उनका कहना है कि यह फिलहाल जांच का विषय है और जांच पूरी होने के बाद ही संबंध में पूरी जानकारी दी जा सकती है। 

घायलों को किया गया अस्पताल में भर्ती 

जानकारी के अनुसार शिकार पर 20 से 25 लोगों के बैठने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 7 से 8 लोगों की जान बचा ली गई है जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन से चार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

PC : News24