Animal Box Office Collection: एनिमल का जलवा 14वें दिन भी बरकरार, 800 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है आज

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ रिलीज होने से बाद से सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म को आज थियेटर में पूरे 14 दिन हो गए है

Animal Box Office Collection: एनिमल का जलवा 14वें दिन भी बरकरार, 800 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है आज

इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ रिलीज होने से बाद से सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म को आज थियेटर में पूरे 14 दिन हो गए है और इन 14 दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई भी की है। यहां तक कि वीकडेज में भी ‘एनिमल’ टिकट खिड़की पर शानदार परफॉर्म कर रही है।

एनिमल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी सेकंड मंगलवार को 12.72 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं अब फिल्म की रिलीज के 13वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। 13वें दिन फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘एनिमल’ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 468.71 करोड़ रुपये हो गई है।

वहीं एनिमल देश और दुनिया में छाई हुई है। वर्ल्डवाइड भी फिल्म 800 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन तक 770 करोड़ रुपयों के आस पास का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म एक से दो दिन में 800 करोड़ के पार हो सकती है। 

pc- bollymoviereviewz.com