Animal Box Office Collection: 5 दिनों में ही 500 करोड़ के क्लब के पास पहुंची एनिमल, तोड़ सकती है शाहरुख की इस फिल्म का रिकॉर्ड

रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टार फिल्म एनिमल ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार तक कमाई बड़े बड़े झंड़े गाड़ दिए है

Animal Box Office Collection: 5 दिनों में ही 500 करोड़ के क्लब के पास पहुंची एनिमल, तोड़ सकती है शाहरुख की इस फिल्म का रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टार फिल्म एनिमल ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार तक कमाई बड़े बड़े झंड़े गाड़ दिए है। बता दें की फिल्म ने पांचवे दिन 38.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 283.74 करोड़ रुपए हो गया है।

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पांच दिनों में 481 करोड़ कमा चुकी है और अब 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार को एनिमल डोमेस्टिक कलेक्शन के मामले में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो रणबीर की फिल्म के सामने दूसरी तरफ रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर का कलेक्शन थोड़ा फीका नजर आ रहा है। सोमवार के बाद फिल्म ने मंगलवार को भी 3.50 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया है।

pc- business-standard.com