Andhra Pradesh: ओएनजीसी के गैस कुएं में लगी भीषण आग, लाउडस्पीकर से लोगों को दी जा रही है ये चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। साल 2026 की शुरुआत में आंध्र प्रदेश में भीषण अग्निकांड हुआ है।

Andhra Pradesh: ओएनजीसी के गैस कुएं में लगी भीषण आग, लाउडस्पीकर से लोगों को दी जा रही है ये चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। साल 2026 की शुरुआत में आंध्र प्रदेश में भीषण अग्निकांड हुआ है। यहां  के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले में ओएनजीसी की मोरी-5 गैस कुएं से भयंकर धमाका होने से भीषण आग लगई है। सोमवार दोपहर से शुरू हुई ये आग आज भी धधक रही है। इससे लोगों में दहशत फैल गई है। 

फायर फाइटिंग टीमें रातभर कुएं के मुहाने को ठंडा रखने और आग को पास के नारियल के बागानों तथा मछली तालाबों तक फैलने से रोकने  का प्रयास कर रही है। हालांकि  अभी तक इससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार,   जिला प्रशासन की ओर से कुएं के 1 किमी दायरे में सख्त 'नो-गो जोन' की पाबंदी लगा रखी है।

वहीं इरुसुमांडा और आसपास के गांवों से करीब 300 परिवारों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।  प्रशासन की ओर से पांच किमी के दायरे में लाउडस्पीकर से लोगों को बिजली के उपकरण, गैस चूल्हा या कोई आग न जलाने की चेतावनी जारी की जा रही है। यहां पर स्कूलों को अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

PC: bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें