Anant-Radhika marriage: अनंत अंबानी ने करीबी दोस्तों को दी है उपहार में महंगी घड़ियां, कीमत जानकर ही उड़ जाएंगी नींद 

इंटरनेट डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट विवाह बंधन बंध गए हैं। दोनों का विवाह12 जुलाई को हुआ था। ये दुनिया की सबसे महंगी शादियों मेें एक है।

Anant-Radhika marriage: अनंत अंबानी ने करीबी दोस्तों को दी है उपहार में महंगी घड़ियां, कीमत जानकर ही उड़ जाएंगी नींद 

इंटरनेट डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट विवाह बंधन बंध गए हैं। दोनों का विवाह12 जुलाई को हुआ था। ये दुनिया की सबसे महंगी शादियों मेें एक है। इनमें दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया है। शादी में पहुंचे मेहमानों को भी महंगे उपहार दिए गए हैं। शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।  शादी में में शामिल हुए अनंत के दोस्तों को भी महंगे तोहफे मिले हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

खबरों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के दोस्तों को 2 करोड़ रुपए कीमत की ‘ऑडेमार्स पिगुएट’ घडिय़ां तोहफे में दी गई हैं। अनंत अंबानी  के दोस्तों में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और रणवीर सिंह भी शामिल थे। 

इतनी घडिय़ों को किया गया है उत्पादन
 अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मेहमानों को गिफ्ट देने के लिए कुल 25 ऑडेमर्स पिगुएट प्रीमियर लिमिटेड एडिशन घडिय़ों का उत्पादन किया है, जिनकी कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जाती है। 

पिगुएट घड़ी की ये है विशेष बात
अनंत अंबानी के दोस्तों में शामिल शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, वीर पहाडिय़ा, मीजान जाफरी, शिखर पहाडिय़ा सहित 25 करीबी लोगों को ये लग्जरी घडिय़ां गिफ्ट की गई है। इन पिगुएट घडिय़ों की विशेष बात ये हैं इनमें 18के सोने का ब्रेसलेट, एक सोने का डायल और एक नीलमणि क्रिस्टल कैलिबर है।  अनंत अंबानी की शादी दुनिया में चर्चा का कारण बनी हुई है।

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें