Indonesia में अब आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी को लेकर सामने आई ये बात

इंटरनेट डेस्क। दुनिया के कई देशों को इन दिनों लगातार भूकंप के झटके झेलने पड़ रहे हैं। नेपाल के बाद कई देशों में भूंकप आया है।

Indonesia में अब आया 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी को लेकर सामने आई ये बात

इंटरनेट डेस्क। दुनिया के कई देशों को इन दिनों लगातार भूकंप के झटके झेलने पड़ रहे हैं। नेपाल के बाद कई देशों में भूंकप आया है। नेपाल में भूकंप के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने के बाद अब मंगलवार को पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

अब पूर्वी इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके लगने की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, अब इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया कि इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई। इस भूकंप के कारण लोगों को सुनामी का सामना नहीं करना पड़ा है।  अभी तक भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। 

PC: naidunia