गरीब परिवारों को मुफ्त मिलेंगे साल में तीन LPG सिलेंडर, हो गया है ऐलान

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में गरीबों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने गरीब परिवारों को साल में तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना की घोषणा कर बड़ा तोहफा दिया है।

गरीब परिवारों को  मुफ्त मिलेंगे साल में तीन LPG सिलेंडर, हो गया है ऐलान

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में गरीबों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने गरीब परिवारों को साल में तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना की घोषणा कर बड़ा तोहफा दिया है। 'अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स' नाम की इस योजना को पोंगल 2027 से शुरू किया जाएगा।

इसके तहत सालाना 2.5 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों को हर साल तीन सिलेंडर फ्री में उपलब्ध करवाए जाएंगे। लाभार्थियों को सिलेंडर खरीदने के बाद उसकी कीमत सीधे उनके बैंक अकाउंट में डाल दी जाएगी। वहीं सीएम ने प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया।

उन्होंने ऐलान किया कि  महिलाओं को केवल सामान्य बसों में ही नहीं, बल्कि एक्सप्रेस, एलएसएसऔर डीलक्स बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। वहीं अंतर-जिला बसों में भी महिलाओं को 'वेट्री पयाना थिट्टम' के तहत मुफ्त यात्रा की सुविधा सरकार की ओर से दी जाएगी। इस योजना को 2 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।

PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें