Amitabh-Anushka: अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा ने कर दिया ये बड़ा अपराध, मुंबई पुलिस करेगी अब दोनों पर ये कार्रवाई

लेकिन इन दोनों ने जो गलती की है वो यह है की इन दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहन रखा था

Amitabh-Anushka: अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा ने कर दिया ये बड़ा अपराध, मुंबई पुलिस करेगी अब दोनों पर ये कार्रवाई

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार अभिनेता अभिनेता अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा को बाइक की सवारी करना महंगा पड़ गया है। अब पुलिस इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में है। ये दोनों ही बिना हेलमेट के बाइक की अलग अलग सवारी कर रहे थे और उसके बाद ये दोनों पुलिस की नजर में आ गए। 

बताया जा रहा है की सोशल मीडिया यूजर्स ने इन दोनों की फोटो शेयर करके शिकायत की है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अमिताभ ने सोमवार को अपने काम पर पहुंचने के लिए एक प्रशंसक से लिफ्ट ली थी, वहीं सड़क जाम के बाद शूटिंग पर जल्दी जाने के लिए अनुष्का शर्मा ने अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर बैठीं थीं।

लेकिन इन दोनों ने जो गलती की है वो यह है की इन दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहन रखा था और ना ही बाइक चलाने वाले ने। ऐसे में अब पुलिस इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी और इनका चालान काटा जाएगा।

pc- navbharat