पत्नी के साथ चल रहे विवाद के बीच Govinda ने किया ऐसा, सुनीता आहूजा ने कहा- अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर…

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब इस अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

पत्नी के साथ चल रहे विवाद के बीच Govinda ने किया ऐसा, सुनीता आहूजा ने कहा- अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर…

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब इस अभिनेता को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबर ये है कि पत्नी सुनीता आहूजा के साथ चल रहे विवाद के बीच गोविंदा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे थाईलैंड के पट्टाया स्थित एक क्लब में डांस करते नजर आ रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में ये स्टार अभिनेता अपने 90 के दशक के हिट गानों पर थिरकता नजर आ रहा है। ब्लैक एंड व्हाइट सूट पहने गोविंदा बैकग्राउंड डांसर्स के साथ अपने सिग्नेचर स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर आगामी फिल्म की डेब्यू एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था।

इस पर पत्नी सुनीता ने बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं और उन्हें इस बात पर थोड़ी शर्म आनी चाहिए। इस दौरान सुनीता आहूजा ने एक्ट्रेस कोमल के ड्रेसिंग सेंस पर भी टिप्पणी की। उन्होंने बोल दिया था कि अगर सामने वाले का शुगर डैडी इतना अमीर है, तो कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनने चाहिए।

पत्नी सुनीता के आपत्तिजनक बयानों पर गोविंदा ने बोल दी ये बात
पत्नी सुनीता के आपत्तिजनक बयानों पर गोविंदा ने भी भड़के हुए बड़ी बात कही थी। उन्होंने पत्नी चेतावनी देकर कहा है कि उन्हें हद में रहना चाहिए। उन्होंने कोमल का बचाव करते हुए कहा कि सुनीता उन्हें बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

PC: thestatesman
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें