ईरान के साथ जारी जंग के बीच Donald Trump को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने इसे बता दिया है अवैध

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। ये झटका उन्हें अमेरिका के एक फेडरल ट्रेड कोर्ट ने दिया है। कोर्ट ने  ट्रंप के लगाए गए 10% ग्लोबल टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया है।

ईरान के साथ जारी जंग के बीच Donald Trump को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने इसे बता दिया है अवैध

इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। ये झटका उन्हें अमेरिका के एक फेडरल ट्रेड कोर्ट ने दिया है। कोर्ट ने  ट्रंप के लगाए गए 10% ग्लोबल टैरिफ को अवैध घोषित कर दिया है। खबरों के अनुसार, अमेरिकी न्यायालय ने 2-1 के बहुमत से फैसला सुनाया कि ये टैरिफ 1974 के व्यापार कानून के तहत सही नहीं थे।

प्रशासन के पास कांग्रेस की अनुमति के बिना इतने बड़े पैमाने पर आयात शुल्क (इम्पोर्ट ड्यूटी) लगाने का अधिकार नहीं है। खबरों के अनुसार, कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड ने इस संबंध में बोल दिया कि इसी साल की शुरुआत में लगाए गए ये टैरिफ कानून अमान्य हैं।  

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी में एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के माध्यम से इन ग्लोबल टैरिफ को लागू करने का ऐलान किया था। अब डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट ने नया झटका लगा है। दूसरी और अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका ने ईरान पर ताजा हमले किए हैं।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें