इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 की रिलीज डेट का इंतजार खत्म हो गया है। अब सभी के सामने फिल्म की रिजील डेट आ गई है। इस फिल्म को 19 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। सुभाष कपूर निर्देशित यह फिल्म इस साल 19 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इस फिल्म में अक्षय और अरशद के साथ सौरभ शुक्ला और हुमा कुरैशी अपने अभियन का जलवा दिखाते नजर आएंगे।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर कर कैप्श्न में लिखा कि अक्षय कुमार-अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 की रिलीज डेट लॉक हो गई। वायकॉम 18 स्टूडियोज की ओर से 19 सितंबर 2025 को बहुप्रतीक्षित फिल्म जॉली एलएलबी 3 के लिए रिलीज डेट लॉक कर दी गई है।
आपको बता दें कि फिल्म जॉली एलएलबी 2013 में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद इसका सीक्वल वर्ष 2017 में रिलीज हुआ, जिसमें अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका में निभाई थी।
PC: mid-day
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें