Ajay Devgan की फिल्म रेड 2 ने भारतीय बाजार में दिखाया जलवा, पहले सप्ताह में किया है इतने करोड़ का बिजनेस 

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म रेड 2 का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

खबरों के अनुसार, फिल्म रेड 2 ने पहले दिन भारतीय बाजार में 19.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। ये फिल्म दूसरे दिन 12 करोड़, तीसरे दिन 18 करोड़, चौथे दिन 22 करोड़, पांचवे दिन 7.5 करोड़ और छठे दिन 07 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही थी। फिल्म रेड 2 ने सातवें दिन 4.52 करोड़ का कारोबार किया है।

इस तरह ये फिल्म भारतीय बाजार में सात दिनों में 90 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। जल्द ही अजय देवगन की ये फिल्म 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा छू लेगी। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन के साथ ही रितेश देशमुख, वाणी कपूर, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और अन्य कलाकार को अभिनय का जलवा देखने को मिला है। 

PC:in.bookmyshow
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें