Ahmedabad plane crash: अब होगा विमान हादसे के कारणों का खुलासा, मलबे में मिल गई है ये महत्वपूर्ण चीज

इंटरनेट डेस्क। अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर विमान एआई-171  के क्रैश होने के कारण 265 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Ahmedabad plane crash: अब होगा विमान हादसे के कारणों का खुलासा, मलबे में मिल गई है ये महत्वपूर्ण चीज

इंटरनेट डेस्क। अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर विमान एआई-171  के क्रैश होने के कारण 265 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हुई। वहीं हास्टल में रह रहे 20 से अधिक मेडिकल छात्रों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है।

अभी तक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। अब विमान के मलबे से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर बरामद हुआ है। इसके माध्यम से अब दुर्घटना के सभी कारणों का खुलासा हो सकेगा। ये विमान हादसे का पता लगाने में काफी महत्वपूर्ण साक्ष्य होता है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विमान हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने आज अहमदाबाद के सिविल अस्पताल का दौरा कर घायलों से मुलाकात की। दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से इस विमान हादसे की न्यायिक जांच करवाने की मांग की गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने विमान हादसे पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस हादसे की न्यायिक जांच होनी चाहिए। 

PC:  livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें