Khatron Ke Khiladi 14 जीतने के बाद Karan Veer Mehra को मिली इतनी राशि और कार, जानें यहाँ

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को करणवीर मेहरा ने जीता हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की ट्रॉफी के साथ उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। । 28 और 29 सिंतबर 2024 को खतरों के खिलाड़ी सीजन 14  का ग्रैंड फिनाले हुआ है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 जीतने के बाद

Khatron Ke Khiladi 14 जीतने के बाद Karan Veer Mehra को मिली इतनी राशि और कार, जानें यहाँ

PC: newstrack

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 को करणवीर मेहरा ने जीता हैं। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 की ट्रॉफी के साथ उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। । 28 और 29 सिंतबर 2024 को खतरों के खिलाड़ी सीजन 14  का ग्रैंड फिनाले हुआ है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 जीतने के बाद आखिर उन्हें कितनी राशि मिली है? इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विजेता करण वीर मेहरा हैं, तो वहीं रनर अप कृष्णा श्रॉफ और सकेंड रनर अप गश्मीर महाजनी हैं। करण वीर मेहरा को खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के विजेता के रूप में 20 लाख रूपए और एक चमचमाती कार और ट्रॉफी मिली है। 

करण वीर मेहरा का जन्म 28 दिसंबर को पंजाबी फैमिली में दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इन्होंने कॉमर्स और आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 2005 में टीवी सीरियल साथ रहेंगे आल्वेज से किया है। इसके बाद इनको पवित्र रिश्ता और तेरा क्या होगा आलिया जैसे टीवी सीरियल से पॉपुलर्टी मिली है। 

करण वीर मेहरा कई फिल्मोंजैसे- ब्लड मनी, मेरे डैड की मारूती, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही अमीन, पॉइजन जैसी वेब-सीरीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनकी कुल नेटवर्थ की बात करें तो करण वीर मेहरा की कुल संपत्ति 12 करोड़ रूपए के करीब है। दिल्ली में इनका एक आलीशान घर है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें