स्त्री-2 की अपार सफलता के बाद इस फिल्म जोरदार एक्शन करते नजर आएंगे Rajkumar Rao

इंटरनेट डेस्क। ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री-2 की अपार सफलता से बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव सुर्खियों में बने हुए हैं। अब इस अभिनेता को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये कि अभिनेता राजकुमार राव अब अपनी आगामी फिल्म मालिक में जोरदार एक्शन करते नजर आएंगे।

खबरों के अनुसार, कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले और जय शेवक्रमणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत बन रही फिल्म में राजकुमार राव इस फिल्म के बाद एक्शन के अवतार में नजर आने वाले हैं। राजकुमार राव की इस फिल्म को पुलकित द्वारा निर्देशित किया जाएगा। 

फिल्म को लेकर राजकुमार राव ने भी जानकारी दी है। उन्होंन बताय कि मैं अपनी अपकमिंग फिल्म मालिक में एक्शन कर रहा हूं। उन्होंने उम्मीद जताई की उनकी ये फिल्म लोगों को पसंद आएगी। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ मेधा शंकर का भी अभिनय देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि राजकुमार राव की फिल्म स्त्री-2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें