इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक पांच सितारा होटल में कपल का वीडियो वायरल होने के बाद अब दुष्कर्म एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जयपुर जिले के बस्सी थाना क्षेत्र से बाथरूम में स्नान करते समय महिला का गुप्त वीडियो बनाकर होटल और कार में संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
खबरों के अनुसार, गांव की 29 साल की महिला ने थाने में मामला दर्ज करवाया कि आरोपी युवक बबलू ने पहले गुप्त रूप से उसका बाथरूम में स्नान करते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने इस वीडियो से उसे ब्लैकमेल किया।
महिला ने बताया कि बबलू ने धमकाते हुए न केवल एक होटल में बल्कि अपनी कार में भी जबरन संबंध बनाए। जब बबलू इस संबंध में ज्यादा दबाव बनाने लगा तो उसने इस बात की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद पुलिस थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें