खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किए जाने के बाद चेतेश्वर पुजारा को एक बात के लिए अपने चाहने वालों और सभी फैंस से माफी मांगनी पड़ी है। भारत के सफल टेस्ट क्रिकेटरों में शामिल रहे पुजारा ने मंगलवार रात एक वीडियो शेयर कर अपने चाहने वालों और सभी फैंस से माफी मांगी है।

दाएं हाथ के पूर्व स्टार क्रिकेटर पुजारा ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अपना ये पहला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो माध्यम से उन्होंने सभी को धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि गत कुछ दिनों में जो आप सभी ने मुझे प्यार दिया, उसे देखकर मैं बहुत खुश हूं और बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकट में सात हजार से अधिक रन बनाने वाले पुजारा ने वीडियो में आगे कहा कि मैं कोशिश कर रहा हूं कि मैं सभी की बातों का जवाब दे सकूं, लेकिन अगर किसी के मैसेज का रिप्लाई करना मुझसे रह गया है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। पुजारा की गिनती भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में होती है।
PC: amarujala, news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें