इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर तहत पाकिस्तान और पीओके पर हमले किए गए थे। इससे यहां पर बड़ी संख्या में आतंकी ढेर हो गए थे। इसके बाद से ही यहां पर आतंकियों में दहशत पैदा हो गई है। हालांकि आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकी लॉन्चपैड्स और ट्रेनिंग कैंपों में आतंकियों की सक्रियता फिर से बढ़ रही है।
इस बात की जानकारी सीमा सुरक्षा बल ने दी है। खबरों के अनुसार, बीएसएफ ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीओके में स्थित आतंकी लॉन्चपैड्स और ट्रेनिंग कैंपों में आतंकियों की फिर से वापसी हो रही है।
बीएसएफ के इंस्पेक्टर जनरल शशांक आनंद ने पीसी में बताया कि एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा दोनों से आतंकियों की घुसपैठ की संभावनाओं के इनपुट मिल रहे हैं, जिनसे सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि हमें लगातार सूचना मिल रही है कि आतंकी संगठन एक्टिव हैं। वे फिर से अपने कैंपों में लौटे हैं, ट्रेनिंग ले रहे है। बीएसएफ ने घुसपैठ को लेकर अलर्ट कर दिया है। आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई में लगभग सौ आतंकी ढेर हुए थे।
PC: abplive
After Operation Sindoor, the activity of terrorists is increasing again in POK, BSF has revealed this