इंटरनेट डेस्क। अहमदाबाद के बाद अब रूस से विमान हादसे की बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि रूस में 50 यात्रियों वाला प्लेन क्रैश हो गया है। घंटेभर की तलाश के बाद विमान का मलबा बरामद किया गया है। खबरों के अनुसार, रूस का यात्री विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क टूटने के बाद गायब हो गया है।
जब विमान का संपर्क टूटा ये वह रूस के पूर्वी अमूर क्षेत्र में था। हादसे का शिकार हुए विमान एएन -24 विमान में लगभग 50 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि एंगारा एयरलाइन की ओर से चलने वाला ये विमान अमूर में टिंडा शहर के लिए जा रहा था।
आपको बता दें कि 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान एआई 171 कुछ सेकेंड बाद ही क्रैश हो गया था। एक यात्री को छोडक़र प्लेन में मौजूद सभी लोग जिंदा जल गए। प्लेन में बैठे 241 यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें