Adipurush Collection: फिल्म आदिपुरुष ने पहले ही वीकेंड में कमा डाले 300 करोड़, आगे टूटेंगे कई रिकॉर्ड

फिल्म को लेकर मेकर्स को फायदा मिला है और इस तरह फिल्म ने दुनियाभर में पहले वीकेंड में ही 300 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

Adipurush Collection: फिल्म आदिपुरुष ने पहले ही वीकेंड में कमा डाले 300 करोड़, आगे टूटेंगे कई रिकॉर्ड

इंटरेनट डेस्क। फिल्म आदिपुरूष की रिलीज को 3 दिन पूरे हो चुके है और लोगों से मिले जुले रिएक्शन मिल रहे है, कोई फिल्म को देखकर खुश हो रहा है तो कोई उसमें कुछ कमी निकालने में लगा है। लेकिन इन सबके बीच भी फिल्म छप्पर फाड़कर पैसा कमा रही है। फिल्म ने तीन दिन में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

हालांकि आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाए चल रही है। अब कहा जा रहा है की मेकर्स ने इसके कुछ डायलॉग बदलने का फैसला लिया है, जिन पर विवाद चल रहा है। वहीं इस फिल्म ने नेगेटिव रिव्यू के बावजूद भी पहले ही वीकेंड पर जोरदार कमाई की है।

फिल्म को लेकर मेकर्स को फायदा मिला है और इस तरह फिल्म ने दुनियाभर में पहले वीकेंड में ही 300 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। भारत में संडे की कमाई के आंकड़े आ गए हैं और इनके साथ ही फिल्म 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने में सफल रही है।

pc- hindustan