Adipurush Box Office Collection: फिल्म ने कमाई के मामले में पहले ही दिन गाड दिए झंडे,100 करोड़ पहुंचा आंकड़ा

मीडिया रिपोर्ट की माने तो भारत में सभी भाषाओं रिलीज हुर्द ये फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है

Adipurush Box Office Collection: फिल्म ने कमाई के मामले में पहले ही दिन गाड दिए झंडे,100 करोड़ पहुंचा आंकड़ा

इंटरनेट डेस्क। फिल्म आदिपुरूष रिलीज हो चुकी है और उसके साथ ही इस फिल्म के बारे में समीक्षकों ने अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया भी दे दी है। लेकिन फिल्म ने कमाई के मामले में पहने ही दिन नोटों की बारिश कर दी है। इस फिल्म ने पहले ही दिन उम्मीद से ज्यादा कमाई कर झंडे गाड दिए है।

फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सैनन के साथ और भी स्टार ने काम किया है। इस फिल्म को ओम राउत ने बनाया है। फिल्म को देखने के बाद लोग इसके बारे में कई तरह की बातें कर रहे हैं, डायलॉग को लेकर कई चीजों को सुना जा रहा है लेकिन फिल्म की पहले ही दिन की कमाई वाकई चौंकाने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो भारत में सभी भाषाओं रिलीज हुर्द ये फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। आपको बता दें की ’आदिपुरुष’ भारतीय महाकाव्य रामायण का सिनेमाई वर्जन है। इसमें सनी सिंह को लक्ष्मण के रूप में, कृष्ण कोटियन को दशरथ के रूप में और मंदोदरी के रूप में सोनल चौहान को दिखाया गया है। 

pc- jagran.com