अलवर में लगातार एक्सीडेंट के हादसे बढ़ते जा रहे हैं, कानून-व्यवस्था के हाल बेहाल हैं: Jully

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर में एक्सीडेंट को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राजकीय चिकित्सालय, अलवर में घायलों से मिलने के बाद मीडिया से बात की।

अलवर में लगातार एक्सीडेंट के हादसे बढ़ते जा रहे हैं, कानून-व्यवस्था के हाल बेहाल हैं: Jully

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर में एक्सीडेंट को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राजकीय चिकित्सालय, अलवर में घायलों से मिलने के बाद मीडिया से बात की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि कल मालाखेड़ा,हल्दीना बाईपास पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हुई है, एक गंभीर रूप से घायल है और तीन-चार लोग घायल हैं। अलवर में लगातार एक्सीडेंट के हादसे बढ़ते जा रहे हैं, कानून-व्यवस्था के हाल बेहाल हैं। मालाखेड़ा में जिस प्रकार के हालात हैं, ऐसा लगता है कि पुलिस दूसरे ही कार्यों में लगी हुई है, कानून-व्यवस्था बनाना उनका मकसद ही नहीं है। सूचना मिली है कि रात को आरोपी को पकड़ने के बाद उसे भगा दिया गया है। इस प्रकार का नहीं होना चाहिए। इस संबंध में मैं अधिकारियों से भी बात करूंगा, ताकि जल्द से जल्द न्याय हो और हादसों पर रोक लगे।

जूली ने कहा कि सरकार क्या कर रही है, रोजाना तो कहती है कि ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर रहे हैं? फिर आपने कहां पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए? दुर्घटनाओं में तो कोई कमी आ नहीं रही है। अलवर में रोजाना दो-तीन लोगों की मौत हो रही है एक्सीडेंट से। अभी ये लोग फैक्ट्री से मजदूरी करके आ रहे थे और एक कार ने इन्हें टक्कर मार दी। ये जवान मौतें हैं, एक के तो अभी दो माह का बच्चा है, एक के तीन साल का बच्चा है। इस प्रकार के हालात हैं। मैं कहना चाहूंगा कि प्रशासन इस पर जल्द से जल्द संज्ञान ले।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें