Abhishek Sharma को मिली वनडे टीम में जगह, जयपुर में खेलते नजर आएंगे कई दिग्गज

खेल डेस्क। घरेलू वनडे विजय हजारे ट्रॉफी में अब विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित कई दिग्गजों का जलवा देखने को मिलेगा। इस टूर्नामेंट के लिए पंजाब ने अपनी 18 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

Abhishek Sharma को मिली वनडे टीम में जगह, जयपुर में खेलते नजर आएंगे कई दिग्गज

खेल डेस्क। घरेलू वनडे विजय हजारे ट्रॉफी में अब विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित कई दिग्गजों का जलवा देखने को मिलेगा। इस टूर्नामेंट के लिए पंजाब ने अपनी 18 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह को शामिल किया है। पंजाब टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जयपुर में 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी।

भारत की वनडे और टेस्ट टीम कप्तान शुभमन गिल इस टूर्नामेंट में अपनी उपयोगिता साबित करने को बेताब होंगे। गिल को आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। गिल को खराब फॉर्म और फिटनेस संबंधी समस्‍याओं के कारण टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं दी गई है। टूर्नामेंट बुधवार से शुरू होगा। मुंबई भी जयपुर में मैच खेलेगी।

पंजाब टीम इस प्रकार है: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, अर्शदीप सिंह, हरनूर पन्‍नू, नमन धीर, सलील अरोड़ा, सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जश्‍नप्रीत सिंह, गुरनूर बरार, हरप्रीत बरार, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी और सुखदीप बाजवा।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें