इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है, स्कूल कॉलेज में एडमिशन लेने से लेकर तक एड्रेस, बैंकिंग, सरकारी योजनाएं हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। अगर आपके पास ये नहीं हैं तो आपके कई काम अटक सकते है। कई बार लोगों को आधार में अलग-अलग चीजें अपडेट करवानी पड़ती हैं। लेकिन कुछ अपडेट के लिए पहले सिर्फ आधार सेंटर ही जाना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है आप घर बैठे भी चीजें अपडेट कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर कर सकते हैं अपडेट
आधार में लिंक मोबाइल नंबर आपके बहुत काम आता है, ज्यादातर सर्विसेज में ओटीपी ही पहचान साबित करता है, अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है या पुराना बंद हो गया है तो बैंकिंग से लेकर वेरिफिकेशन तक सब अटक जाता है। ऐसे में नई सुविधा इसी झंझट को खत्म करने के लिए तैयार की गई है।
अब घर से कर सकते हैं अपडेट
पहले नंबर बदलवाने के लिए सेंटर जाना जरूरी था, फॉर्म, टोकन, इंतजार और फीस, अब यह पूरा चक्कर खत्म। नई ऑनलाइन प्रोसेस में ओटीपी वेरिफिकेशन किया जाएगा और फिर आधार ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम आपके चेहरे को रिकॉर्ड से मैच करेगा और अपडेट की परमिशन देगा। इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं और कोई सेंटर नहीं, पूरी प्रोसेस घर बैठे पूरी हो जाएगी।
pc- freepressjournal.in