इंटरेनट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेज में शािमल हो चुका है। यूआईडीएआई द्वारा जारी आधार कार्ड में हर व्यक्ति के लिए 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। ये कई सरकारी योजनाओं में बहुत ही उपयोगी है। कई लोगों से आधार कार्ड बनवाने के दौरान नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि आदि में गलत जानकारी दर्ज हो जाती है।
हालांकि, आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर इन गलतियों को सही करवा सकते हैं। आज हम जानकारी देने जा रहे हैं कि आधार कार्ड में आप नाम को कितने बाद अपडेट करवा सकते हैं।
आपको बात दें कि आधार कार्ड में दर्ज गलत नाम की डिटेल्स को आप आसानी से केवल दो बार ही अपडेट करा सकते हैं। दो बार से अधिक बार नाम की गलती को अपडेट कराने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र की सेवा लेनी होगी। यहां पर आपको पुराना पहचान पत्र और गजेटेड नोटिफिकेशन भी लेकर जाना होगा। इसके बाद ही आधार कार्ड में नाम अपडेट होगा।
PC: businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala