Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा

इंटरनेट डेस्क।  भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेज में शामिल हो चुके आधार कार्ड को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है।

Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा

इंटरनेट डेस्क।  भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेज में शामिल हो चुके आधार कार्ड को लेकर अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार कार्ड में मुफ्त दस्तावेज अपडेट करने की अंतिम तारीख को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है।

पहले यह सुविधा 15 जून 2026 को समाप्त होने वाली थी। अब आम लोग बिना कोई शुल्क दिए अपने आधार को आसानी से 14 जून 2027 तक अपडेट कर सकते हैं। जिन लोगों के आधार पुराने हो चुके हैं, वे अपनी सही पहचान और पते को दोबारा सत्यापित फ्री में करवा सकते हैं।

यूआईडीएआई ने आम जनता से मिले सकारात्मक फीडबैक को देखते हुए इस समय सीमा में एक साल का इजाफा किया है। आपको बता दें कि आधार कार्ड लगभग सभी सरकारी योजनाओं में उपयोगी है। इसके अभाव में लोगों के कई काम अटक सकते हैं। सरकारी के साथ ही  प्राइवेट कामों में भी ये उपयोगी है।

PC:  ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें