इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। सभी सरकारी योजनओं में इसका उपयोग किया जाता है। इसके अभाव में लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो जाते हैं। लोग समय-समय पर इसे अपडेट भी करवाते रहते हैं।
आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि इस जरूरी दस्तावेज में कितनी बार जन्म तारीख को बदला जा सकता है। आपको बता दें कि आधार में जन्म की तारीख को सिर्फ एक बार ही अपडेट कर सकते है। अगर जन्म की तारीख को दोबारा अपडेट करने की वास्तविक आवश्यकता है, तो आवेदक को एक अपवाद प्रक्रिया का पालन करना होगा।
इसी कारण आपको आधार अपउेट करवाते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। वर्तमान समय में आधार कार्ड बेहद महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है, जिससे बहुत सारी सरकारी कामों में सुविधा होती है। आधार बैंकों में खात खुलवाने में भी बहुत ही जरूरी है।
PC: myaadhar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala