America में क्रेश हुआ नौसेना का विमान, पांच लोगों की मौत, अन्य की तलाश जारी

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका में एक बार फिर से विमान हादसा हुआ है। अब यहां पर मेक्सिको की नेवी का एक प्लेन गैलवेस्टन के पास अचानक क्रैश होने से पांच लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक बीमार युवा के अलावा सात अन्य लोग मौजूद थे।

टेक्सस तट के पास पानी में अन्य लोगों की तलाश जारी है। खबरों के अनुसार, मेक्सिको नेवी प्लेन में 4 नौसेना के अधिकारी, 1 बच्चा सहित 4 आम नागरिक भी थे। मेक्सिको की नौसेना ने इस संबंध में जानकारी दी है। नौसेना ने बयान के माध्यम से जानकारी दी कि इस हादसे में किसकी जान गई है, यह बता पाना काफी मुश्किल है। खबरों के अनुसार, विमान क्रैश गैलवेस्टन के पास सोमवार की दोपहर को हुआ।

बताया जा रहा है कि ये प्लेन मेडिकल मिशन पर था और एक बीमार युवा को अस्पताल ले जा रहा था। विमान किस कारण से क्रेश हुआ, इस संबंध में अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

PC: hindi.news18 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें