जल्द ही होने वाला है US-Iran के बीच समझौता! अब ईरान की ओर से आया ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद ज्लद ही समाप्त हो सकता है। इस बात के संकेत अब ईरान ने दिए है। जल्द ही दोनों देशों के बीच समझौता हो सकता है।

जल्द ही होने वाला है US-Iran के बीच समझौता! अब ईरान की ओर से आया ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद ज्लद ही समाप्त हो सकता है। इस बात के संकेत अब ईरान ने दिए है। जल्द ही दोनों देशों के बीच समझौता हो सकता है। अमेरिका से संभावित समझौते को लेकर अब ईरान ने बोल दिया कि दोनों देश डील के पहले से कहीं ज्यादा करीब पहुंच चुके हैं। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में जानकारी दी है।

हालांकि उन्होंने मीडिया से समझौते की शर्तों को लेकर कयास लगाने से बचने की अपील की है। अराघची ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रस्तावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) अब तक के सबसे नजदीकी चरण में है। डील को अंतिम रूप दिए जाने तक मीडिया को इसकी शर्तों पर अटकलें नहीं लगानी चाहिए।

अब्बास अराघची ने मीडिया के बोल दिया है कि समझौता पूरा होने के बाद सभी जानकारियां सार्वजनिक कर दी जाएंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अराघची की पोस्ट को शेयर किया गया है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें